वाराणसी
गोली चलाने के दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

जाल्हूपुर (वाराणसी)। जन्माष्टमी के दिन हुए विवाद के बाद बभनपुरा में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौबेपुर पुलिस ने शंकरपुर रिंगरोड से बभनपुरा निवासी बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे अभिषेक सिंह को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक कारतूस भी बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी। बभनपुरा के गौरव सिंह को चार बदमाशों ने मोबाइल पर बुलाकर रात करीब 10 बजे हमला किया। गौरव को पेट और पीठ में गोली लगी। घटना के बाद उनके पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अजित वर्मा ने बताया कि यह घटना जन्माष्टमी के दिन हुए विवाद और पुरानी रंजिश से जुड़ी है। गौरव सिंह पर पहले भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
Continue Reading