Connect with us

वाराणसी

वाराणसी बनेगा वैश्विक साझेदारी का मंच, भारत-मॉरीशस के प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय वार्ता को लेकर तैयारियां तेज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का काशी दौरा अब तीन दिन का होगा। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक वे 10 सितंबर की शाम काशी पहुंचेंगे। 11 सितंबर को द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे और देर शाम गंगा आरती देखेंगे। 12 सितंबर की सुबह श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करके काशी से रवाना होंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री को 10 और 11 सितंबर तक काशी में रुकना था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे काशी आएंगे। उनका दौरा डेढ़ घंटे का रहेगा और वे भी द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे।

Loading...

प्रशासन के अनुसार सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन जाएंगे। वहां से सड़क मार्ग से नदेसर स्थित ताज होटल पहुंचेंगे। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री के स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं। पुलिस लाइन से होटल ताज तक छह स्थानों पर गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री करीब डेढ़ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का स्वागत भी छह स्थानों पर होगा। वे 10 सितंबर की शाम विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से होटल ताज जाएंगे। उनका स्वागत मंगारी चौराहा, जयपुरिया स्कूल के पास, गिलट बाजार चौराहा, भोजूवीर चौराहा, कचहरी स्थित आंबेडकर चौक और होटल ताज के पास किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page