चन्दौली
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत तहसील इकाई सकलडीहा की मासिक बैठक संपन्न
सकलडीहा (चंदौली)। जिला अध्यक्ष सुनील सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत तहसील इकाई सकलडीहा की मासिक बैठक संपन्न हुई। जहां इस बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों का तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार सेठ द्वारा स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया गया। वहीं बैठक में संगठन के विस्तार तथा मजबूती को लेकर उपस्थित लोगों से चर्चा की गई। जहां उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता को लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।
वहीं जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत आज अपने विकराल रूप में स्थापित है। जिसकी स्थापना अभी कुछ वर्ष पूर्व ही हुई है, परंतु अपने कार्यों और अपने शुभचिंतकों के बल पर आज देश के कई बड़े शहरों में हमारे पत्रकार गरीबों की मदद कर रहे हैं। वहीं देश ही नहीं विदेशों में भी हमारे साथी मजबूती के साथ संगठन का नाम रोशन करने का कार्य कर रहे हैं। बड़ी-बड़ी हस्तियां आज हमारे संगठन में संरक्षक की भूमिका निभा रही हैं।
इसी के साथ जिले के किसी भी पत्रकार साथी को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो तो वह उसकी सूचना अपने संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराए, जिसका निदान हम सभी लोगों द्वारा मिलकर किया जाएगा। इसी क्रम में तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार सेठ ने बताया कि कोई भी संगठन या पार्टी अकेले दम पर कोई कार्य नहीं कर सकती, जब तक उस संगठन या पार्टी के सभी साथी एकत्रित न हों। इसलिए संगठन की मजबूती बनाए रखने के लिए हमारे सभी भाइयों का एकत्रित रहना अति आवश्यक है।
इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, संजय प्रताप सिंह, डॉ. उदय कुमार राय, अनिल कुमार सेठ, राजेश कुमार चौहान, राजेश गुप्ता, संजय जायसवाल, रणवीर राणा, चंद्रशेखर राय, मधुकर पाठक, शशिकांत, अरविंद राय, लाल साहब, अजय गुप्ता के साथ अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
