Connect with us

मिर्ज़ापुर

अपना दल एस की मासिक संगठन समीक्षा बैठक मीरजापुर में संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

जनसेवा के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

मीरजापुर। अपना दल एस की मासिक संगठन समीक्षा बैठक 7 सितंबर को पथरहिया, रेलवे स्टेशन दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने की। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और विशिष्ट अतिथि छानबें विधायक रिंकी कोल बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कार्यवाहक प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद ने किया।

मुख्य अतिथि ने बैठक की शुरुआत भारत के महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करके की। उन्होंने कहा कि बैठक के दो मुख्य एजेंडा थे—सदस्यता अभियान और बाढ़ राहत कार्य। उन्होंने बाढ़ के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुँचाने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यकर्ता राजनीति का वास्तविक अर्थ—जनसेवा—को अपनाते हैं।

उन्होंने बताया कि बाढ़ और कोरोना संकट के समय कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में आम जनता की सेवा की। उन्होंने कहा कि मीरजापुर की जनता को हमेशा लगे कि उनके चुने हुए प्रतिनिधि उनके बीच खड़े हैं और उनके कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।बैठक में सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई और मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ता अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करेंगे।

इस अवसर पर बाढ़ राहत कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने बैठक का समापन करते हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मंच रामबली सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव रमाकांत पटेल, राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच रमेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान मंच बंश नारायण सिंह, प्रदेश सचिव अनुसूचित मंच ज्ञानचंद कन्नौजिया, प्रदेश महासचिव किसान मंच रामसमुझ पटेल, प्रदेश महासचिव चिकित्सा मंच डॉ. आर. के. पटेल, प्रदेश सचिव आनंद सिंह पटेल, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच अरुणेश पटेल, प्रदेश सचिव पंचायत मंच सूर्य प्रकाश उर्फ पप्पू पटेल समेत जिला, विधानसभा, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page