Connect with us

वाराणसी

अधूरे सीवर कार्य से जलभराव, ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबतें

Published

on

Loading...
Loading...

ठेकेदार और ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप

वाराणसी। चिरईगांव ब्लॉक के जाल्हूपुर-बिशनपुर ग्रामसभा में अधूरे सीवर निर्माण कार्य ने ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। नंदलाल तिवारी के घर से निकलने वाला सीवर का पानी मुख्य सड़क पर जमा होकर जलभराव का कारण बना हुआ है।

पिछले वित्तीय वर्ष में शुरू हुआ यह कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सीवर पाइप सही तरीके से नहीं बिछाए गए। कई जगह गड्ढे और खुले होल बने हैं, जिससे बारिश में समस्या और गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों ने ठेकेदार के साथ-साथ ग्राम प्रधान पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि योजना पर खर्च किए गए धन के बावजूद काम की गुणवत्ता और निगरानी नहीं की गई। प्रधान की उदासीनता से समस्या लगातार बनी हुई है। जलभराव से स्कूली बच्चों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों को रोजाना कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अधूरे सीवर कार्य को जल्द पूरा कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page