Connect with us

वाराणसी

“रक्तदान से जीवन, नेत्रदान से रोशनी” – शिविर में गूँजी मानवता की पुकार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद स्थित इलेक्ट्रिक बस सेवा डिपो में साधना फाउंडेशन के नेतृत्व और उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्रालय के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं नेत्रदान संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने शिविर का उद्घाटन किया।

शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ और सभी रक्तदाताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्या ने रक्तदान और नेत्रदान को मानवता की सेवा का सर्वोत्तम कार्य बताते हुए अतिथियों का स्वागत किया। नेत्रदान संकल्प शिविर का संचालन वाराणसी आई बैंक सोसाइटी के डॉ. अजय मौर्या ने किया।

मुख्य अतिथियों ने कहा, “रक्तदान से अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं और नेत्रदान से किसी की अंधेरी दुनिया को रोशन किया जा सकता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पवित्र अभियान से जुड़ना चाहिए।” उन्होंने साधना फाउंडेशन और डॉ. सौरभ मौर्या के सामाजिक कार्यों की सराहना की।

शिविर में साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव अभय मौर्या, अमित प्रकाश चौबे, सौमिक सामंत, मोहित सोनकर, अंकित पांडे, श्री शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम, नेत्रदान परिवार की शालिनी वर्मा, सुप्रिया गुप्ता, आकांक्षा पाल, सबीना परवीन, अब्दुल उमर, दीप्ति कुमार, यासिर, रिपु यादव, और इलेक्ट्रिक बस सेवा डिपो के मानव संसाधन अधिकारी अमित उपाध्याय, उज्ज्वल नारायण सिंह, अनीश सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page