Connect with us

राष्ट्रीय

जापान में बोलें पीएम मोदी – “भारत निवेश के लिए सबसे बेहतर देश है”

Published

on

Loading...
Loading...

जापान देगा भारत को बुलेट ट्रेन का तोहफा

नई दिल्ली। टोक्यो में आयोजित भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बेहतर निवेश स्थल है। उन्होंने कहा कि जापान टेक्नोलॉजी का पावरहाउस है, वहीं भारत टैलेंट का पावरहाउस है। दोनों मिलकर वैश्विक विकास का नेतृत्व कर सकते हैं।

मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत न सिर्फ तेजी से बढ़ रहा है बल्कि ग्लोबल इकॉनमी में 18% योगदान भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

जापानी कंपनियों का भारत में बढ़ता निवेश

Advertisement

अपने भाषण में पीएम मोदी ने बताया कि जापानी कंपनियां सेमीकंडक्टर, मेट्रो रेल, स्टार्टअप और विनिर्माण के क्षेत्र में अब तक 40 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भारत का कैपिटल मार्केट निवेशकों को अच्छा रिटर्न देता है और भारत का बैंकिंग सेक्टर भी रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की सोच पर मजबूती से खड़ा है।

वार्षिक समिट में होगी रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

मोदी की यह बतौर प्रधानमंत्री जापान की 8वीं यात्रा है। उनका टोक्यो में प्रवासी भारतीयों ने पारंपरिक भारतीय गीत और नृत्य से गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री अब जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ 15वें वार्षिक भारत-जापान समिट में शामिल होंगे। इसमें सिक्योरिटी, डिफेंस, ट्रेड और टेक्नोलॉजी जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी।

Advertisement

जापान देगा भारत को बुलेट ट्रेन का तोहफा

जापान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इशिबा सरकार भारत को E3 और E5 मॉडल की दो बुलेट ट्रेन गिफ्ट करेगी। ये ट्रेनें 2026 की शुरुआत में भारत पहुंचेंगी। इसके साथ ही मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर भी सहयोग जारी रहेगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए है और ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किमी/घंटा होगी।

आने वाले दिनों में बड़े निवेश की घोषणा

जापान ने पिछले 24 वर्षों में भारत में करीब 37 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है। आने वाले 10 सालों में जापान 10 ट्रिलियन येन यानी लगभग 5.93 लाख करोड़ रुपए का नया निवेश करने की योजना बना रहा है। यह निवेश मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में होगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page