Connect with us

गाजीपुर

बीआरसी में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

मनिहारी (गाजीपुर)। निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षमित्रों के लिए बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं को विकसित करने हेतु पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण मंगलवार को बीआरसी मनिहारी के सभागार में शुरू हुआ।

खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर प्रशिक्षण की औपचारिक शुरुआत की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि NCERT की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित यह प्रशिक्षण शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार करेगा और शिक्षण को और रुचिकर बनाएगा।

Loading...

प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में ए आर पी विनीत प्रकाश, अखिलानन्द, शौकत अली, एवं शिक्षक बृजेश कुमार और गोविन्द चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और आनंददायक बताया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page