Connect with us

सियासत

समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग के फैसले को दी चुनौती, दाखिल की अपील

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी को पंजीकृत राजनीतिक दलों की सूची से हटाए जाने के फैसले के खिलाफ पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गांधी ने इस आदेश को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए आयोग में औपचारिक अपील दायर की है।

डॉ. अरविंद गांधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रार्थना पत्र, साक्ष्य और शपथपत्र आयोग के सचिव को सौंपा। उन्होंने कहा कि आयोग का यह कदम लोकतांत्रिक प्रक्रिया की हत्या के समान है।

गौरतलब है कि, 9 अगस्त 2025 को निर्वाचन आयोग ने 334 राजनीतिक दलों को पंजीकृत सूची से हटाने का आदेश जारी किया था और इसके खिलाफ 30 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। इसी प्रक्रिया के तहत समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी ने समय सीमा के भीतर अपनी अपील दाखिल की। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री युगुल किशोर विश्वकर्मा भी डॉ. अरविंद गांधी के साथ मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page