Connect with us

वाराणसी

डिलीवरी अपडेट के बहाने महिला से 98 हजार की साइबर ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। साइबर जालसाजों ने एक महिला को डिलीवरी अपडेट और लिंक का झांसा देकर करीब 98,500 रुपये की चपत लगा दी। पीड़िता की तहरीर पर जैतपुरा थाने में केस दर्ज किया गया है।

भरतनगर कॉलोनी (सारंग तालाब) निवासी सुप्रिया पांडेय ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त को उनके मोबाइल पर डिलीवरी अपडेट के नाम से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें एक लिंक और एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही फाइल ओपन की गई, उनके बैंक खाते से 50 हजार और 48,500 रुपये निकाल लिए गए।

Loading...

पीड़िता ने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई। जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि मामला साइबर सेल को सौंपा गया है और जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page