Connect with us

वाराणसी

यूपी में अगले चार दिन भारी बारिश, 47 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से बृहस्पतिवार से बादलों की सक्रियता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 अगस्त से 25 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी। 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

शुक्रवार के लिए आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने येलो अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले चार दिन दक्षिणी, पूर्वी और तराई के इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है।

Loading...

भारी बारिश का असर गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में अधिक रहेगा। पश्चिमी यूपी के आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत सहित बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और सामान्य जीवन प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page