Connect with us

चन्दौली

मोटरसाइकिल के धक्के से बुजुर्ग की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

बबुरी (चंदौली)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदौलिया गांव के पास जरखोर-धरौली मार्ग पर बीती रात एक अज्ञात मोटरसाइकिल के धक्के से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भदौलिया गांव निवासी शिवमूरत (70 वर्ष) जरखोर-धरौली मार्ग पर टहल रहे थे। तभी अचानक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने सड़क किनारे टहल रहे शिवमूरत को धक्का मारते हुए फरार हो गई। धक्का लगते ही शिवमूरत सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

Loading...

घटना देखते ही राहगीरों ने तत्काल परिजनों को सूचित किया और उन्हें इलाज हेतु भेजवाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोने-बिलखने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page