Connect with us

गाजीपुर

तिरंगा यात्रा और प्रभातफेरी से देशभक्ति के रंग में रंगा नंदगंज

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। 79वां स्वतंत्रता दिवस क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों ने रंग-बिरंगी झांकियों के साथ प्रभातफेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

श्री ठाकुर जी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, बरहपुर के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर नंदगंज बाजार और नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। विद्यालय परिसर में संरक्षक त्रिभुवन नाथ सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर प्रबंधक मोती सिंह, प्रधानाचार्य कुसुम सिंह, मंजू सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह, राम अवध यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे। पूरे आयोजन में देशभक्ति के गीत और नारों से वातावरण गूंज उठा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page