Connect with us

शिक्षा

हण्डिया पी.जी. कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। जिले के हण्डिया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, प्रयागराज में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. वी.के. सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एन०सी०सी० अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. शिवम् वर्मा के नेतृत्व में कैडेट्स, एनएसएस अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार सिंह व डॉ. शारदा सिंह के नेतृत्व में एनएसएस वालंटियर्स तथा रोवर्स-रेंजर्स के अधिकारियों डॉ. क्रांति कुमार सिंह व प्रतीक्षा के नेतृत्व में मनमोहक प्रदर्शन से ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की गूंज से पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

प्राचार्य प्रो. विवेक पांडेय ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद करते हुए छात्रों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही, निदेशक उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश के संदेश का वाचन भी किया।

Advertisement

मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ. वी.के. सिंह ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में शिक्षा, अनुशासन और देशसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और एकता का संदेश दिया।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताओं और भाषणों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को जीवंत रूप प्रदान किया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं में देशभक्ति की भावना का संचार किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व डॉ. अनुराग मालवीय के मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने प्रभावशाली एवं गरिमामयी शैली में किया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव ने सभी आगंतुकों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

समारोह में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अजय सिंह, प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. मुन्ना सिंह, डॉ. सोमेश नारायण सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार सिंह, डॉ. नीरज कुमार सिंह, ले. डॉ. शिवम वर्मा, डॉ. रमेश, डॉ. दीपक कुमार सिंह, डॉ. शिव शंकर, डॉ. क्रांति कुमार सिंह, रीता सिंह, अंजलि मोदनवाल, डॉ. शिवानंद सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंह पटेल, डॉ. ज्योत्स्ना सिंह, डॉ. मधुलिका त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र भारती, प्रतीक्षा सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page