Connect with us

गाजीपुर

गंगा में डूबे युवक का चार दिन बाद मिला शव

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सुवापुर निवासी गोपी कुमार की मृत्यु बीते गुरुवार को गंगा नदी में डूबने से हो गई थी। वह चौचकपुर स्थित मौनी बाबा धाम पर स्नान कर रहा था, तभी अचानक लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने चार दिन तक गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली और टीम वापस लौट गई।

Loading...

ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और नाव के सहारे दिन-रात खोजबीन जारी रखी। सोमवार को जमानिया गांव के पास गंगा नदी में गोपी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुवापुर के पूर्व प्रधान मुन्ना कुमार ने बताया कि गोपी की असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page