चन्दौली
देश की आन, बान, शान है हमारा तिरंगा : सुनील

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी के अमृत काल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय नरसिंहपुर के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर गांव में भ्रमण किया। इस दौरान बच्चे आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिए नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। तत्पश्चात छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षा बंधन बांधकर पर्व मनाया। रक्षा बंधन पर्व को लेकर छात्र व छात्राओं में उत्साह व उल्लास रहा।
सहायक सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान व शान का प्रतीक है। तिरंगा की रक्षा के लिए हम सभी अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार हैं। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत देश पूरे विश्व में अपना डंका बजा रहा है। वहीं सीमा पर हमारे देश के जवान डटकर दुश्मनों से लोहा ले रहे हैं।
इस मौके पर सुरेश गुप्ता, विजयलक्ष्मी देवी, कनक लता सिंह, निधि कुमारी प्रजापति, अर्चना कुमारी, मनोरमा गुप्ता, नरेंद्र दुबे, आरती चौबे, सरिता, एनिस्मा, स्वराज, ग्राम प्रधान धनंजय यादव आदि मौजूद रहे।