Connect with us

गाजीपुर

पुलिस की चौपाल में दिखी महिला सुरक्षा की तस्वीर

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज़-5 के अंतर्गत शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीम व महिला आरक्षियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत “पुलिस की पाठशाला” व “चौपाल” का आयोजन कर स्थानीय महिलाओं और छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने वीमेन पावरलाइन -1090, महिला हेल्पलाइन 181, इमरजेंसी सेवा 112 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के उपयोग की जानकारी दी और उनसे जुड़े पंपलेट भी वितरित किए। उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को बताया गया कि कैसे ये सेवाएं संकट की घड़ी में उनके लिए सहायक बन सकती हैं।

Loading...

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के टिप्स और शासन द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी साझा की। चौपाल में महिलाओं ने खुलकर सवाल पूछे और टीम ने सरल भाषा में सभी प्रश्नों का उत्तर दिया।

ग्राम स्तर पर इस तरह के जागरूकता प्रयासों को ग्रामीण महिलाओं ने सराहा और कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page