गाजीपुर
पीजी कॉलेज गाजीपुर में छात्र शिकायत निवारण समिति गठित
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में छात्र-छात्राओं की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु छात्र शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है।
प्राचार्य डॉ. पाण्डेय ने बताया कि समिति का उद्देश्य महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक वातावरण को और अधिक पारदर्शी, सुगम व सहयोगात्मक बनाना है। समिति के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विनय कुमार दुबे (हिन्दी विभाग) बनाए गए हैं।

इसके सदस्य प्रो. (डॉ.) धर्मराज सिंह (उद्यान विज्ञान विभाग), डॉ. अखिलेश सिंह (सैन्य विज्ञान विभाग), डॉ. आई. आर. पाठक (जन्तु विज्ञान विभाग), डॉ. आलोक रंजन श्रीवास्तव (राजनीति शास्त्र विभाग), श्री मनोज कुमार मिश्र (जीपीबी विभाग) और डॉ. अतुल कुमार सिंह (भूगोल विभाग) होंगे।
प्राचार्य पाण्डेय ने बताया कि यह समिति छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़ी शिकायतों का निष्पक्ष व समयबद्ध निवारण करेगी, जिससे महाविद्यालय में स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।
