Connect with us

वाराणसी

BHU : कार्यकारिणी परिषद में राजनीतिक दखल का कांग्रेस ने किया विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की कार्यकारी परिषद में राजनीतिक दखल और आरएसएसकरण के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लहुराबीर स्थित कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता की। वार्ता शुरू होने से पूर्व पंडित मदन मोहन मालवीय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

अजय राय ने कहा कि बीएचयू की कार्यकारी परिषद में शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और शहर के मेयर को शामिल करना विश्वविद्यालय को राजनीति का केंद्र बनाने जैसा है। बीएचयू जैसे विश्वविख्यात संस्थान की परिषद में शिक्षाविद, पद्मश्री, पद्मभूषण जैसे सम्मान प्राप्त विशेषज्ञों को स्थान दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने फिर से आरएसएस एजेंडा लागू करते हुए इसे राजनीतिक अखाड़ा बना दिया।

उन्होंने कहा कि जब बीएचयू में कुलपति था तो कार्य परिषद नहीं थी, अब कार्य परिषद है तो कुलपति नहीं है, यह बेहद गंभीर विषय है। बीएचयू शोध और अध्ययन का अंतरराष्ट्रीय केंद्र है, जहां शिक्षाविदों की जगह भाजपा नेताओं को नियुक्त कर विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है।

अजय राय ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियों में शिक्षा का कोई स्थान नहीं बचा है। बीएचयू में MRI सेवा का टेंडर फर्जी GST नंबर वाली कंपनी को दिया गया। कोविड काल में GEM पोर्टल की बजाय महंगी दवाएं बाजार से खरीदी गईं, कोविड राहत फंड का उपयोग मरीजों के बजाय अधिकारियों और नेताओं की जेब भरने में हुआ। 2011 में अस्पताल को सालाना दो करोड़ रुपए मिलते थे तो मरीजों को मुफ्त दवाएं और भोजन मिलता था, लेकिन आज 250-300 करोड़ रुपए के बजट के बावजूद मरीजों को न दवा मिल रही न खाना।

उन्होंने कहा कि CCI लैब जैसी यूनिट को भी ब्लैकलिस्टेड और अनुभवहीन कंपनी को दे दिया गया, जिससे गरीब मरीजों की जेबें कट रही हैं। ICU की स्थिति इतनी खराब है कि मरीज बिस्तर का इंतजार करते हुए दम तोड़ रहे हैं। कार्य परिषद का राजनीतिकरण तुरंत बंद होना चाहिए और योग्य शिक्षाविदों को ही परिषद में स्थान दिया जाना चाहिए।

Advertisement

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन, मनीष मोरोलिया, सतनाम सिंह, वकील अंसारी, अरुण सोनी, प्रमोद वर्मा, रोहित दुबे, अब्दुल हमीद डोडे, विकास कौण्डिल्य, विनीत चौबे, शुभम राय, किशन यादव, विकास पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page