Connect with us

वाराणसी

बारिश से लोगों को मिली राहत, उमस भरी गर्मी से मौसम हुआ सुहाना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशीवासियों को शुक्रवार की दोपहर झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोग अचानक मौसम बदलने से खुश नजर आए। दोपहर में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। शहर के कैंट, चौकाघाट, सिगरा, शिवपुर, हरहुआ, भोजुबीर, रथयात्रा, मलदहिया समेत लगभग सभी इलाकों में बारिश हुई।

सुबह से तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बारिश होते ही लोग अपने-अपने घरों और दुकानों के बाहर खड़े होकर मौसम का आनंद लेते नजर आये। इस दरम्यान चाय की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव भी देखने को मिला, लेकिन लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि कई दिनों से गर्मी और उमस ने जनजीवन को बेहाल कर रखा था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page