Connect with us

गाजीपुर

नशा मुक्ति को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, मेडिकल स्टोर की होगी जांच

Published

on

Loading...
Loading...

स्कूलों में चलेगा नशा मुक्ति अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों पर नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जहां ड्रग्स या मादक पदार्थों की बिक्री की संभावना हो, वहां नियमित पेट्रोलिंग कराई जाए। इसके साथ ही समय-समय पर निरीक्षण, आकस्मिक चेकिंग और मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस की जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम को निर्देश दिया कि नशा मुक्ति के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए और छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से निरंतर अवगत कराया जाए।

उन्होंने सीजर सैंपल की आख्या समय से प्रेषित करने का भी निर्देश दिया। सहायक रसायन परीक्षक, सरकारी अफीम एवं क्षारोण कारखाना ने बताया कि जुलाई माह में अब तक कुल 69 सैंपल प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने नशीली दवाओं और ड्रग्स पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अधिक से अधिक बरामदगी का निर्देश दिया।

Advertisement

साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जनपद के सभी विद्यालयों में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत प्रार्थना सभा के दौरान नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए, जिससे बच्चे जागरूक हो सकें।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page