Connect with us

मिर्ज़ापुर

नरायनपुर ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित

Published

on

Loading...
Loading...

अहरौरा (मिर्जापुर)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक अहम बैठक नरायनपुर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय असरफाबाद में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षक उन्नयन व संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान ब्लॉक स्तरीय चुनाव भी कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निखिल कुमार सिंह को अध्यक्ष, कुलदीप शुक्ला को मंत्री और पंकज सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

जिला अध्यक्ष आकाश उपाध्याय के संयोजन में आयोजित बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रताप सिंह ने शिक्षक हितों की लड़ाई को संघ की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे लगातार शिक्षकों के हक के लिए संघर्षरत हैं। शिक्षकों से उन्होंने अपने कर्तव्यों का समयबद्ध निर्वहन करने का आह्वान किया और आश्वस्त किया कि संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।बैठक में जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से आग्रह किया कि संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाए रखने के लिए हर महीने एक बैठक जरूर आयोजित करें।

जिलाध्यक्ष आकाश उपाध्याय ने आगंतुक शिक्षकों का आभार जताते हुए संगठन की एकजुटता और सशक्तिकरण पर जोर दिया।

इस मौके पर जिला संगठन मंत्री विजय श्रीवास्तव, दीपशिखा सिंह, सुशीला देवी, एजाज फातिमा, ज्योति प्रकाश पांडेय, विकास सिंह, प्रदीप सिंह, शांति प्रिया राव, रत्नाकर पांडेय, आदेश कुमार पांडे, अरुण उपाध्याय, मनोज कुमार, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद आरिफ, अब्दुल नईम, अमित कुमार त्रिपाठी, राम सिंह, देवेश, कंचन, रमेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आरिफ ने किया, जबकि अध्यक्षता जय प्रताप सिंह ने की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page