Connect with us

वाराणसी

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चिरईगांव थाना अंतर्गत चौबेपुर क्षेत्र के छितौना गांव में हाल ही में हुई हिंसक घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व इस घटना को जातीय रंग देकर समाज में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका बनी रही।

चौबेपुर थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेश और शिवशंकर राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर वर्ग विशेष और सामाजिक संगठनों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणियां और भड़काऊ पोस्ट की थीं।

Loading...

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी तरह की भड़काऊ या संदेहास्पद जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और अफवाहों से दूर रहें।

एडीसीपी नीतू कात्यायन ने भी चेतावनी दी कि समाज में विद्वेष फैलाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page