Connect with us

वाराणसी

पांच करोड़ की धोखाधड़ी में फाइनेंस कंपनी के निदेशक की पत्नी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। फाइनेंस कंपनी नीलाम्बर ट्रैक्सिम एंड क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के 5 करोड़ से अधिक रुपये की हेराफेरी के मामले में चेतगंज पुलिस ने निदेशक की पत्नी विद्या देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई कंपनी के मैनेजर सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर की है। मामला कंपनी के निदेशक लक्सा निवासी कवलधारी यादव, उनकी पत्नी विद्या देवी और बेटे ब्रह्मदेव सहित कई आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार, यस बैंक रामकटोरा शाखा के तत्कालीन प्रबंधक आशीष तिवारी ने भी निदेशक कवलधारी यादव के साथ मिलकर साजिश रची थी। आरोप है कि दोनों ने कंपनी के जनरल ऑपरेशन खाते और फिक्स डिपॉजिट की राशि को बिना बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंजूरी के अन्य खातों में भेज दिया। यह धोखाधड़ी 5 अक्टूबर 2023 से 26 जुलाई 2024 के बीच की गई, जिसमें कुल 5 करोड़ 2 लाख 76 हजार 435 रुपये का गबन किया गया।

Loading...

पुलिस ने इस मामले में निदेशक कवलधारी यादव और बेटे ब्रह्मदेव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है और वे अभी भी जेल में निरुद्ध हैं। चेतगंज इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा के मुताबिक, विद्या देवी को मिसिर पोखरा, लक्सा से गिरफ्तार किया गया है।

इस धोखाधड़ी में यस बैंक के अन्य कर्मचारी, मंदीप सिंह, हिमांशु शुक्ला, शदाब रजा, मैक्समोर पेमेंट डिजिटेक प्रा. लि., वैभव ट्रेडर्स, दिव्यांशी ब्यूटी पार्लर, नेहा बानो, दीपा कलेक्शन, मोहम्मद आमिर और उमंग गौतम के नाम भी शामिल हैं। मामले की जांच गहनता से जारी है। पश्चिम बंगाल की यह कंपनी वाराणसी के ईश्वरगंगी में मुख्य कार्यालय संचालित कर रही थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page