Connect with us

मिर्ज़ापुर

प्रिंस सिंह बने राजपूत करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष, नगर इकाई को भी मिला नया नेतृत्व

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मिर्जापुर इकाई लगातार अपने संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर रही है। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार द्वारा प्रिंस सिंह को मिर्जापुर जिला उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह को नगर महासचिव तथा अर्पित सिंह को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही, अपेक्षा जताई गई कि सभी पदाधिकारी जनहित में सेवा भावना से कार्य करेंगे।

Loading...

इस मौके पर संगठन ने पुनः दोहराया कि करणी सेना समाज के वंचित, पीड़ित और शोषित वर्ग के साथ खड़ी है और हर स्तर पर न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम में युवा नगर अध्यक्ष युवराज सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह धवल, जयप्रकाश सेठ, धीरज सिंह, संजय सिंह, हेमंत कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page