Connect with us

मिर्ज़ापुर

अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया, वृक्षारोपण कर दी गई शुभकामनाएं

Published

on

Loading...
Loading...

जमालपुर के ग्राम सभा मठना में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें ऐसे नेता का जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला, जिन्होंने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य किया और समाज में भाईचारा, अमन और शांति की भावना को मजबूत किया।

Loading...

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, विजय सिंह, सुभाष गुप्ता, मिठाई यादव, रफीक अली, छेदी खरवार, सोनू गुप्ता, सलमान खान, सुरेश यादव, आशिष वियार, विजय यादव, सुशील यादव, उमाशंकर यादव, रामजन्म पटेल, बहादुर अली समेत बड़ी संख्या में सपाजन मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page