Connect with us

सोनभद्र

तीन सबस्टेशनों की बिजली आपूर्ति रविवार को दिनभर रहेगी बंद

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर (सोनभद्र)। रविवार 29 जून को बीजपुर, नधिरा और बभनी उपकेंद्रों से जुड़े सभी गांवों, कस्बों और बाजारों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। उपखंड अधिकारी म्योरपुर शिवम गुप्ता ने जानकारी दी कि इस दौरान स्विच यार्ड में ब्रेकर और अन्य तकनीकी उपकरणों के प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा।

Loading...

कार्य की आवश्यकतानुसार पूरी अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली से चलने वाले जरूरी कार्य उपभोक्ता सुबह 9 बजे से पहले निपटा लें। वितरण निगम ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page