Connect with us

सोनभद्र

अधूरा पुल बना ग्रामीणों की परेशानी का सबब, 15 साल से अटका निर्माण कार्य

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजपुर में स्थित एक पुल पिछले 15 वर्षों से अधूरा पड़ा है, जो आज भी विकास को मुंह चिढ़ा रहा है। न्याय पंचायत जरहा के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में अधूरे पुल के कारण बीजपुर से सटे डोडहर ग्रामसभा के बेलहवा टोला के लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल कई वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। गायत्री ठाकुर, रामशिरोमणि गुप्ता, राजेश बैंगा, तेजबली पाल, मोहन यादव, बद्री गुप्ता, रामधारी गुप्ता और सुरेन्द्र पाल जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि अन्य दिनों में किसी तरह काम चल जाता है, लेकिन बरसात में हालात बेहद खराब हो जाते हैं।

Loading...

स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है और बीमार पड़ने पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है।

एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती।ग्राम सभा बीजपुर में दो पुल वर्षों से अधूरे पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों की जिंदगी नारकीय बन चुकी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अधूरे पुल का शीघ्र निर्माण कराया जाए ताकि आने-जाने में हो रही कठिनाइयों से मुक्ति मिल सके। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से इस दिशा में हस्तक्षेप कर पुल का निर्माण पूर्ण कराने की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page