Connect with us

गाजीपुर

बारात में जा रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। बारात में जा रही स्कॉर्पियो का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। यह दुर्घटना शनिवार देर शाम दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर चौकी अंतर्गत सादात-मरदह नवनिर्मित 124डी हाईवे पर हुई, जहां वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो (UP 45 U 1000) में कुल छह लोग सवार थे। सभी नट बिरादरी के लोग आजमगढ़ जिले के चौरी वृंदावन बाजार से मरदह थाना क्षेत्र के कोदई गांव बारात में शामिल होने जा रहे थे। मृतक की शिनाख्त वसीम (पुत्र फैजान) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज रफ्तार में था और सवार नशे की हालत में थे।

Advertisement

हादसे में शकील (पुत्र मुख्तार), अजीज (पुत्र सूबेदार) और करिया (पुत्र मजीद) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बहलोलपुर चौकी प्रभारी सर्वजीत यादव ने बताया कि फिलहाल किसी की मौत की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन परिजनों ने वसीम की मौत की जानकारी दी है। तीन घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page