Connect with us

वाराणसी

PM Awas Yojana : किसी ने बेटी की मंगनी में उड़ाए पैसे, कोई हुआ लापता

Published

on

Loading...
Loading...

247 लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई शुरू


वाराणसी। प्रधानमंत्री आवास योजना का मकसद गरीबों को पक्की छत देना है लेकिन वाराणसी में इसका बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां 247 लाभार्थियों ने मकान बनाने की बजाय सरकार से मिली राशि दूसरे कामों में खर्च कर दी। किसी ने बेटी की मंगनी में पैसा खर्च किया तो कोई अनुदान की रकम लेकर लापता हो गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर डूडा विभाग ने जांच कराई जिसमें यह मामला सामने आया। अब इन सभी से वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

डूडा ने 247 लाभार्थियों के खिलाफ राजस्व वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) जारी कर दिया है। कई लोग तहसील और डूडा के चक्कर लगा रहे हैं जबकि 16 लोग अभी तक लापता हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर तय समय में पैसा वापस नहीं किया गया तो कुर्की की कार्रवाई होगी और केस भी दर्ज हो सकता है। नगर आयुक्त ने बताया कि कई लाभार्थी रकम लेकर शहर छोड़ चुके हैं जिनकी जानकारी के लिए राजस्व और पुलिस विभाग से समन्वय किया जा रहा है।

वाराणसी में पीएम आवास योजना 2.0 के तहत अब तक 32 हजार से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। पात्र लाभार्थियों में अविवाहित महिलाएं, दिव्यांग, विधवा, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति-जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग शामिल हैं। अब तक करीब 40,267 लोगों को योजना का लाभ मिल चुका है जिनमें से अधिकतर ने तीन किश्तों में ढाई-ढाई लाख रुपये पाकर मकान बनवाया।

Advertisement

डूडा विभाग की सख्ती के बाद उम्मीद की जा रही है कि सरकार का यह सपना जल्द ही सही मायनों में पूरा होगा और जरूरतमंदों को उनका हक मिलेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page