Connect with us

मऊ

जगदीश गौतम ने कार्यकारिणी सहित किया संगठन में विलय, मिला जिला उपाध्यक्ष पद

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक विजय प्लाजा, फातिमा चौराहा पर संपन्न हुई। इस दौरान रानीपुर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश गौतम ने अपने समस्त कार्यकारिणी सहित जिला अध्यक्ष नित्य प्रकाश यादव और जिला मंत्री ब्रह्मानंद सिंह के नेतृत्व वाले संगठन में आस्था जताते हुए विलय की घोषणा की।

विलय के बाद संगठन की ओर से जगदीश गौतम का स्वागत किया गया और उन्हें जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही शिक्षक समस्याओं के समाधान का रास्ता है। पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

बैठक में स्कूलों की पेयरिंग, बच्चों की डिजिटल उपस्थिति और शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि 27 जून को जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि शिक्षक हितों की उपेक्षा जारी रही तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।जगदीश गौतम ने अपने पूर्व संगठन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए वर्तमान नेतृत्व को शिक्षक हितैषी और सम्मानजनक बताया।

उन्होंने कहा कि यही संगठन वास्तव में शिक्षकों की आवाज उठा रहा है।बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री, शिक्षिकाएं और संगठन पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से ओम प्रकाश सिंह, तपेश्वर राम, बलेश्वर राम, राजेश यादव, ओम प्रकाश मौर्य, सत्येंद्र राम, कृष्ण कुमार, इंडिवर चौहान, सुमित यादव, अंजुम, जमीला खातून, फरजाना खातून, फरहत जहाँ, सरस्वती देवी, पूनम सिंह (महिला ब्लॉक अध्यक्ष), नंदू यादव, जनार्दन राम, शिव शंकर राम, कोषाध्यक्ष मुंशी प्रेमचंद, संगठन मंत्री संजय कुमार सिंह, जंगबहादुर राम, आशीष सिंह, विनय सिंह, सच्चीतानन्द द्विवेदी सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page