Connect with us

गाजीपुर

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण यादव का प्रयास लाया रंग

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर)। बरही-चौबेपुर-मुलेठी मार्ग की बदहाल हालत को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी रामनारायण यादव का विरोध आखिरकार रंग ले आया। बीते दिनों रामनारायण यादव ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर सड़क पर धान रोप कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। उनके इस कदम को जयदेश समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का असर यह हुआ कि जिलाधिकारी गाजीपुर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को सड़क मरम्मत का निर्देश दिया।

निर्देश मिलते ही शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने सड़क पर ईंट के टुकड़े और राबिश डालकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। सड़क पर काम शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजसेवी रामनारायण यादव ने मरदह खंड विकास अधिकारी से भी अनुरोध किया है कि सड़क किनारे की नालियों की सफाई करा दी जाए ताकि सड़क और अधिक स्वच्छ व मजबूत रहे।

Advertisement

क्षेत्र की जनता व समाजसेवी रामनारायण यादव ने जिलाधिकारी सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों और समाचार पत्र संपादक का आभार जताया। लोगों ने कहा कि सड़क सुधरने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आने-जाने में सुविधा होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page