Connect with us

गाजीपुर

रेलवे स्टेशन से 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर/प्रयागराज। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जनपद गाजीपुर पुलिस को गुरुवार को  एक बड़ी सफलता मिली। एसटीएफ वाराणसी और थाना नंदगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार के इनामी और हत्या के आरोपी वांछित बदमाश प्रदीप राय उर्फ अंकित राय को प्रयागराज जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदीप राय, निवासी इमिलिया थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2021 में थाना नंदगंज में हत्या और हत्या के प्रयास के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था (मु.अ.सं. 40/2021 धारा 302, 307, 34 भादंवि)। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने घर और संभावित ठिकानों से लगातार फरार चल रहा था।

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ट्रेन संख्या 12582 (नई दिल्ली से बनारस आने वाली ट्रेन) में प्रयागराज जंक्शन पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरारी के दौरान उसके विरुद्ध 174-A भादंवि (मु.अ.सं. 179/2021) के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। आज हुई इस गिरफ्तारी को पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त पुलिस टीम में एसटीएफ वाराणसी के उप निरीक्षक आलोक सिंह और थाना नंदगंज की पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page