Connect with us

मिर्ज़ापुर

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर मीरजापुर पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव/अपर जिला जज विनय आर्या ने की। इस अवसर पर महिला एवं पुरुष रिक्रूट आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभाव, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी तथा विश्व में बढ़ते नशे के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया।

Loading...

साथ ही उन्हें इससे जुड़े विधिक प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओ.पी. सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने भी रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और इसके अवैध व्यापार को खत्म करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज की ओर अग्रसर करना था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page