Connect with us

बलिया

राजस्व विधि के स्तंभ शिव प्रकाश सिंह का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। जिला न्यायालय परिसर से ग्रामीण अंचल तक पसरा मातम, बार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलिरिपोर्ट: अनुज कुमार यादव / सैयद सेराज अहमद, ब्यूरो चीफ बलियाबलिया, जयदेश। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजस्व कानून के विख्यात जानकार शिव प्रकाश सिंह का बुधवार 25 जून को आकस्मिक निधन हो गया। जैसे ही यह दुःखद समाचार फैला, पूरे अधिवक्ता समुदाय सहित जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई।

शिव प्रकाश सिंह केवल विधिक मामलों में ही नहीं, बल्कि समाजसेवा, सादगी और मानवीय संवेदनाओं में भी अग्रणी रहे। अधिवक्ता चेतन सिंह के पिता शिव प्रकाश सिंह ने अपने दीर्घकालीन अधिवक्ता जीवन में अनेक जटिल राजस्व मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य किया।

उनकी ईमानदारी, सरलता और न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें आमजन के दिलों में विशिष्ट स्थान दिलाया। उनके निधन से बार एसोसिएशन समेत समूचा अधिवक्ता परिवार शोकाकुल है।

बलिया बार एसोसिएशन ने दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विशेष शोकसभा का आयोजन किया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समस्त जनपदवासी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page