Connect with us

वाराणसी

श्री काशी विश्वनाथ धाम में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

चार राज्यों के मुख्यमंत्रीगण सहित विशिष्ट अतिथियों ने की बाबा विश्वनाथ के दर्शन

वाराणसी। वाराणसी में आयोजित 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने आए चार राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

अतिथियों के स्वागत में मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे दर्शन-पूजन सुगमता से सम्पन्न हो सका।दर्शन के उपरांत त्र्यंबकेश्वर सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें संगीत और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं।

Advertisement

सरोद, सितार, बांसुरी और तबले की संगति ने पूरे माहौल को भावविभोर कर दिया। बीएचयू से जुड़े कई कलाकारों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। इसके साथ ही बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

संपूर्ण आयोजन का संचालन दूरदर्शन की उद्घोषिका मीनाक्षी दीक्षित ने अत्यंत सहजता और सरसता से किया। यह सांस्कृतिक संध्या श्री काशी विश्वनाथ धाम की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक गरिमा की अनुपम अभिव्यक्ति रही।II श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम II

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page