Connect with us

मिर्ज़ापुर

समाजवादी पार्टी ने श्रद्धापूर्वक मनाया रानी दुर्गावती बलिदान दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

वीरता और त्याग की प्रतीक थीं रानी दुर्गावती: देवी प्रसाद चौधरी

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की। इस दौरान रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और एक संगोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि रानी दुर्गावती चंदेल वंश की पुत्री और गोंडवाना राज्य की रानी थीं।

वे अदम्य साहस, शौर्य और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने 52 में से 51 युद्धों में विजय प्राप्त की और अंतिम सांस तक मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ीं। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती की वीरता की तुलना रुद्रमा देवी और फ्रांस की जोन ऑफ आर्क से की जा सकती है।

इस अवसर पर समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामप्यारे गोंड़ ने कहा कि रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को दुर्गाष्टमी के दिन कालिंजर किले में हुआ था। उनके साहस, सौंदर्य और नेतृत्व क्षमता से राजा संग्राम शाह और उनके पुत्र दलपति शाह भी प्रभावित हुए थे।

कार्यक्रम में मुन्नी यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, रामसागर धुर्वे, कमलेश गोंड़, आकाश गोंड़, सतीश गोंड़, रोहित गोंड़, महेंद्र गोंड़, आदर्श यादव, झल्लू यादव, भरतलाल बिंद, विशाल यादव, कौशिक कनौजिया, प्रिंस राव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, वंदना गुप्ता, अतीक खान और उपेंद्र तिवारी सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page