Connect with us

वाराणसी

मुहर्रम के पूर्व नगर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चार दिन बाद 26 जून को चांद दिखाई देने से मुहर्रम शुरू हो जायेगा। मुहर्रम को मद्देनजर रखते हुए पूरे नगर के प्रत्येक वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की स्थानीय प्रशासन से मांग करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश सचिव व गाजीपुर जनपद के कोऑर्डिनेटर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निवर्तमान प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि मुहर्रम को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त किया जाए।

प्रतिदिन सफाई के साथ-साथ प्रत्येक इलाकों में कीटनाशक दावों का छिड़काव किया जाए। प्रत्येक वार्डों की खराब बड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, साथ ही बिजली के लटकते जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। विशेष कर जुलूस के निर्धारित मार्गो के साथ साथ सभी धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने। पूरे मोहर्रम में मोहर्रम के जुलूस का सिलसिला जारी रहता है ऐसे में लचर सीवर व्यवस्था, जुलूस जाने वाले रास्ते को भी को भी दुरुस्त करें।

उक्त नेताओं ने स्थानीय प्रशासन से मांग की हैं कि संबंधित विभागों को निर्देशित करें कि संबंधित विभाग अपने-अपने कार्यों को मुहर्रम के पूर्व पूरा करलें ताकि मुहर्रम में में कोई दिक्कतका सामना ना करना पड़े।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page