Connect with us

वाराणसी

सिंधोरा में युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश

Published

on

Loading...
Loading...

आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

वाराणसी : थाना सिंधोरा क्षेत्र के ग्राम सभा मरुई, पाल नगर में रविवार सुबह 21 वर्षीय कुमारी बबिता, पुत्री बचान पाल, ने धर्मराज पाल के घर की छत पर पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सुबह करीब 9:00 बजे की है। सूचना मिलते ही सिंधोरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, बबिता ने घर में प्रवेश कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। घर में मौजूद एक महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा, तो बबिता को फांसी पर लटका पाया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच में प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आया है, जिसकी पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर मृतका के परिजन मौजूद थे और शांति व्यवस्था कायम रही। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तह तक पहुंचने के लिए तथ्यों की जांच में जुटी है।

Advertisement

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page