गाजीपुर
मनोज वर्मा बने आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त मंत्री

गाजीपुर। जनपद के स्वर्णकार समाज के लिए गर्व की बात है कि आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन ने जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा को संगठन का प्रदेश संयुक्त मंत्री नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनके संगठनात्मक समर्पण और जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए दी गई है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह के संयुक्त निर्णय पर हुई। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि मनोज वर्मा संगठन के प्रति निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने जमीनी स्तर पर समाज को संगठित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है।
मनोज वर्मा को प्रादेशिक दायित्व मिलने पर स्वर्णकार समाज के सदस्यों में हर्ष की लहर है। रविकेश वर्मा, अमित वर्मा, धीरज प्रसाद, पंकज वर्मा, रमाकांत, सुरेश वर्मा, गोलू वर्मा, जिला प्रभारी अविनाश एवं सोहन लाल सहित कई समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी और भविष्य की शुभकामनाएं दीं।