Connect with us

सोनभद्र

डीएवी रिहंदनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर (सोनभद्र) (जयदेश)। एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार द्वारा प्रसिद्ध योग शिक्षिका प्रभा पांडे को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुई। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में प्रतिदिन की प्रार्थना सभा में योगाभ्यास की परंपरा है, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएवी परिवार यह संदेश देना चाहता है—”सभी करें योग, सभी रहें निरोग।” इसके बाद योग शिक्षिका प्रभा पांडे ने उपस्थित लोगों को योग का महत्व समझाते हुए विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शुद्धि का साधन है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग करने की अपील की, ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार और देश के विकास में स्वस्थ रहकर योगदान दे सके।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स प्रशांत शाही, तन्वी तिवारी, अंजली सिंह, ध्रुव वत्स, अभय मिश्रा और अर्पित कुमार की सक्रिय भागीदारी रही, जिनका प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page