Connect with us

सोनभद्र

हिण्डालको प्राइमरी स्कूल यूनिट-2 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छात्र-छात्राओं ने सीखे योग के गुर

Published

on

Loading...
Loading...

रेणुकूट (सोनभद्र) (जयदेश)। हिण्डालको प्राइमरी स्कूल यूनिट-2, रेणुकूट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे विद्यालय परिसर में हुई, जिसमें शिक्षकगण, अभिभावकगण और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षिका ने विभिन्न योगासनों जैसे ताड़ासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया, जिसे सभी ने पूरे मनोयोग से किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना था। “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि यह एक जीवनशैली है,” इस विचार को आत्मसात करते हुए प्रतिभागियों को योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page