Connect with us

खेल

IND vs ENG: लीड्स में भारत का दबदबा कायम, बुमराह ने बरपाया कहर

Published

on

Loading...
Loading...

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। भारतीय टीम ने पहली पारी में दमदार बल्लेबाजी करते हुए 471 रन बनाए। शुभमन गिल (147), ऋषभ पंत (134) और यशस्वी जायसवाल (101) ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। केएल राहुल ने भी 42 रनों की उपयोगी पारी खेली। हालांकि, करुण नायर और डेब्यूटेंट साई सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

पहले दिन भारत ने तीन विकेट पर 359 रन बना लिए थे, लेकिन दूसरे दिन महज़ 112 रन जोड़कर सात विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स और जोश टंग ने चार-चार विकेट लेकर भारत की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। ब्रायडन कार्से और शोएब बशीर ने एक-एक विकेट चटकाया।

जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 49 ओवर में तीन विकेट पर 209 रन बना लिए हैं। ओली पोप ने नाबाद शतक (100*) जड़कर टीम की वापसी की राह दिखाई है। हैरी ब्रूक 0 रन पर क्रीज़ पर हैं। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जसप्रीत बुमराह ने गज़ब की गेंदबाज़ी करते हुए जैक क्रॉली (4), जो रूट (28) और बेन डकेट (62) को पवेलियन भेजा।

लीड्स की पिच पर मुकाबला अब संतुलित दिख रहा है, लेकिन भारत के पास अभी भी बढ़त है। तीसरे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए निर्णायक हो सकता है।

Advertisement

q

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page