Connect with us

मिर्ज़ापुर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर और जिला कारागार में हुआ योगाभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के तहत आज जनपद न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रातः 6 बजे से किया गया। आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में योग गुरु अमित कुमार पांडेय द्वारा योग अभ्यास कराया गया।

इस सत्र में न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी एवं न्यायालय के कर्मचारीगण सक्रिय रूप से शामिल हुए। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशन में जिला कारागार मीरजापुर में भी योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक और योग संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Loading...

योग सत्र में कारागार के अधिकारी, कर्मचारी एवं बंदियों ने भाग लिया। सचिव ने योग को मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए दैनिक जीवन में इसे अपनाने की सलाह दी।

वहीं जेल अधीक्षक ने बंदियों को योग के लाभ समझाते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कारापाल आर.के. वर्मा, लिपिक/ऑपरेटर रंजीत कुमार, पीएलवी व अन्य कर्मचारीगण तथा बंदीजन उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page