Connect with us

गाजीपुर

सड़क किनारे मांस बिक्री पर सख्ती, बजरंग दल ने दी चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के कनुवान चट्टी पर वर्षों से सड़क किनारे चल रही मांस की दुकानों पर अब ब्रेक लग चुका है। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सूर्यभान पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत करीब 15 से 20 मांस विक्रेताओं को मौके से हटाया गया। इस दौरान बिना लाइसेंस वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि सड़क किनारे मांस बेचते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला अध्यक्ष ने साफ किया कि मांस की बिक्री केवल उन्हीं लोगों को करने की अनुमति होगी जिनके पास वैध लाइसेंस है, वह भी मुख्य सड़क से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर। इस कार्रवाई के दौरान शादियाबाद पुलिस और बजरंग दल के जिला व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

Loading...

इस सख्ती के बाद कनुवान चट्टी पर मांस विक्रेताओं में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के मुताबिक, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और खुलेआम मांस बिक्री को पूरी तरह बंद कराया जाएगा। अब देखना होगा कि यह पहल धरातल पर कितनी कारगर साबित होती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page