Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त ने सफाई और विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

स्मार्ट दुकानों को लेकर दिए अहम निर्देश

वाराणसी। नगर निगम के नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत जंगमबाड़ी और टाउन हॉल क्षेत्र से हुई, जहां स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई।

अगस्त कुंडा गली में सीवर लाइन बिछाने के बाद बने गड्ढों को लेकर नगर आयुक्त ने तत्काल मरम्मत और चौक रीसेटिंग का कार्य पूरा करने को कहा। स्थानीय लोगों द्वारा पेयजल दबाव में कमी की शिकायत पर संबंधित ट्यूबवेल की जांच कर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।

गोदौलिया क्षेत्र की गलियों में धंसी सड़कों की मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई। सुंदरम बड़ा देव मैदान के पास जलजमाव की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए ठोस समाधान अपनाने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

टाउन हॉल परिसर में स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित दुकानों के आवंटन को लेकर रेहड़ी-पटरी व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि सभी दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से होगा। वहीं, खाली दुकानों के स्थान पर हरित पथवे और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने अवैध वाहन पार्किंग रोकने के लिए कंक्रीट चैन और बोल्डर लगाने का निर्देश सीजीएम स्मार्ट सिटी अमरेंद्र तिवारी को दिया। इसके साथ ही दुकानों के सामने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु वॉल लाइट्स लगाने के आदेश भी मौके पर दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, सीजीएम स्मार्ट सिटी अमरेंद्र तिवारी, जलकल विभाग के सहायक अभियंता कौशिक, अवर अभियंता चंदन यादव और सफाई निरीक्षक भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page