Connect with us

मिर्ज़ापुर

बरकछा में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 18 जून 2025 को नशा मुक्ति केंद्र बरकछा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन उप क्षेत्रीय मधनिषेध अधिकारी राकेश रोशन और प्रभारी नारकोटिक्स सेल गणेश नारायण शुक्ल की देखरेख में हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र के निरीक्षण से हुई, जिसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके बाद एक जादूगर द्वारा नशे के दुष्प्रभावों को रचनात्मक तरीके से समझाते हुए बच्चों और उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। स्कूली छात्रों के बीच निबंध, पोस्टर, पेंटिंग और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिससे उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बड़े वर्ग में अमरदीप सोनकर और छोटे वर्ग में शिवम सोनकर विजेता बने।

Loading...

निबंध प्रतियोगिता में मनोज यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में कामना मौर्य विजयी रहीं।इस आयोजन के माध्यम से बच्चों और युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का सार्थक प्रयास किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page