Connect with us

सोनभद्र

संविधान बचाओ सम्मेलन में गूंजा एक स्वर – संविधान की रक्षा जरूरी

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा (सोनभद्र) (जयदेश)। ओबरा विधानसभा (402) क्षेत्र के परसोई ग्रामसभा में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ की गई।सम्मेलन में सोनभद्र के प्रभारी कॉर्डिनेटर करमचंद बिंद ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह उन लाखों भारतीयों की उम्मीदों और बलिदानों का प्रतीक है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत का सपना देखा था।

यह दस्तावेज हर नागरिक को समान अधिकार, अवसर और सम्मान देने की गारंटी देता है लेकिन आज जिस तरह बीजेपी सरकार संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है, वह अत्यंत चिंताजनक है।जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि कांग्रेस को यह सम्मेलन इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि मौजूदा सरकार संविधान को बदलने की बातें कर रही है।

Loading...

वही संविधान जो हर व्यक्ति को साथ बैठने, खाने-पीने, पढ़ने और बराबरी का हक देता है।जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार संविधान की आत्मा को आहत कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और आयकर जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराया जा रहा है।

जो संस्थाएं निष्पक्ष होनी चाहिए थीं, वे अब सत्ता के दबाव में काम कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश में अहिंसा और शांति की बात करने वाले देश में ही अपने नेताओं के दुर्व्यवहार पर चुप्पी साधे रहते हैं।कार्यक्रम में पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन बाबूलाल पनिका ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page