Connect with us

मिर्ज़ापुर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पत्रकार अत्ताउल्लाह सिद्दीकी का निधन, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पत्रकार अत्ताउल्लाह सिद्दीकी के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, मिशन कंपाउंड स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और मिर्जापुर के कोऑर्डिनेटर बृजेन्द्र मिश्रा तथा पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि अत्ताउल्लाह सिद्दीकी एक सादगीपूर्ण, ईमानदार और संघर्षशील नेता व पत्रकार थे।

उन्होंने पूरी जिंदगी कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहते हुए संघर्ष किया और पार्टी के हर आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल और विक्रम पटेल ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव और समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।

Loading...

श्रद्धांजलि देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता छोटे खान, पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन, गुलाबचंद पांडे, राजधर दुबे, इश्तियाक अंसारी, जफर इकबाल, डॉ. शहाबुद्दीन, कपिल सोनकर, रामराज भारती, कपिल गौतम, राजेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. दिनेश चौधरी, शिव शंकर पांडे, अंकित अग्रहरि, मोहित मिश्रा, अर्चना चौबे, अंकुर श्रीवास्तव, आज़ाद दुग्गीलाल वर्मा, रितेश मिश्रा, अनुज मिश्रा, अशोक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, नरेश चौधरी, संतोष यादव, गणेश शुक्ला, शबनम अंसारी, राजेंद्र निषाद, कमर नेता, अभिनव पांडे और अखंडू विश्वकर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।अत्ताउल्लाह सिद्दीकी के निधन को कांग्रेस परिवार ने एक बड़ी क्षति बताया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page