Connect with us

मिर्ज़ापुर

जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा यात्रियों को ठंडे पानी की सेवा

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। भीषण गर्मी में जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला इकाई द्वारा मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को लगातार डेढ़ महीने से निशुल्क ठंडा पानी पिलाने का सेवा कार्य किया जा रहा है। इस सेवा में संस्था के सदस्य स्वयं की परवाह किए बिना यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रख रहे हैं।

स्टेशन पर यह सेवा जारी रही। इसी दौरान हाल ही में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Loading...

कार्यक्रम के दौरान फिरोज अहमद, अनिल जायसवाल, अवधेश कुमार मौर्य, सलमान सिद्दीकी, सावित्री देवी, मन्नू बिंद, रेखा गुप्ता, दीपा वर्मा, इम्तियाज अहमद, मंगला बिंद, धर्मेंद्र कुमार, शोएब अंसारी, चांद बाबू, चंदन बिंद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page